Sunday, November 29, 2009

देश के महान शहीद

वो जन्म लेते है जिस ज़मीं पर उसी के लिए मर जाते है....
अपने घरवालो को छोड़कर वतन की रक्षा करते रहते है.....
ना परवाह है उनको अपनी जान की वो तो हमारे लिए मर जाते है..
और कोई नहीं दोस्तों वो एक महान देश के महान शहीद कहलाते है.........

शर्दी हो या गर्मी वो तो सिर्फ हमें बचाते है..
ना मिले कुछ भी खाने को तो सिर्फ चने भी खाते है.
जग रहे है वो बॉर्डर पर और हमें चैन की नींद दिलाते है...
और कोई नहीं दोस्तों वो देश के महान शहीद कहलाते है...

पंजाब हो या कश्मीर उनके लिए सब एक कहलाते है..
आतंकवाद और नक्सलवाद से हमें बचाते है........
लड़ना पड़े तो लड़ जाते है वर्ना अड़ जाते है..
और कोई नहीं दोस्तों वो एक महान देश के महान शहीद कहलाते है.........

आज मलय करता है सलाम उन शहीदों को
हमारे लिए कारगिल जैसी जगह को बचाते है..
संसद और ताज होटल जैसी घटना ना हो बारबार
इस लिए वो शहीद हो जाते है.....इसी लिए दोस्तों
वो इस महान देश के महान शहीद कहलाते है .....

No comments: